गांधी की 150वीं जयंती पर 150 किमी करेंगे पैदल यात्रा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 150 कार्यकर्ता 150 किम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Sep 2018 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 30 Sep 2018 04:12 PM (IST)
गांधी की 150वीं जयंती पर 150 किमी करेंगे पैदल यात्रा
गांधी की 150वीं जयंती पर 150 किमी करेंगे पैदल यात्रा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 150 कार्यकर्ता 150 किमी पैदल यात्रा करेंगे। वे प्रतिदिन करीब दस किमी की यात्रा करेंगे। यह अभियान दो से 17 अक्टूबर तक चलेगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में शक्ति केंद्र और बूथ पर लोगों को बताई जाएंगी। यह बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष शेर ¨सह गढि़या ने टीआरसी में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारत स्वराज अभियान के तहत दो अक्टूबर को विधानसभा बागेश्वर में विधायक चंदन राम दास कौसानी से पैदल यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं उस दिन दस किमी चलेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभाओं में 15 टीमें बनाई गई है। वहीं कपकोट के तिरवाण गांव से विधायक बलवंत भौर्याल पैदल यात्रा का शुभारंभ करेंगे वे कार्यकर्ताओं के साथ करीब 22 किमी पैदल चलेंगे। द्वितीय चरण में शक्ति केंद्र और तृतीय चरण में बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे। सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को जनसंख्या के अनुसार सफाई के लिए आठ से 15 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। ग्राम प्रधानों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि सफाई के लिए मिले धन की मॉनीट¨रग भी कराई जाएगी। इस मौके पर विधायक चंदन राम दास, खड़क ¨सह टंगड़यिा, अंकित नगरकोटी, गो¨वद ¨सह बाफिला, संजय परिहार, अंशुमन, दिनेश, प्रकाश चंद्र साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी