जागरूकता से कम होगा महिला अत्याचार: कैंत्यूरा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने लोक अदालत का शुभारंभ कर सशक्

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 04:52 PM (IST)
जागरूकता से कम होगा महिला अत्याचार: कैंत्यूरा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने लोक अदालत का शुभारंभ कर सशक्त समाज के निर्माण की अपील की। कहा कि महिला हिंसा रोकने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा।

आयोग अध्यक्ष ने महिला लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। उन्होंने महिलाओं से संस्कारित समाज का निर्माण करने अपील की। कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रभावी कदम उठाएं। अधिकारी व जनप्रतिनिधि तालमेल के साथ कार्य करें। लोक अदालत में बाल विकास के पांच मामले दर्ज हुए जिन्हें मौके पर ही निस्तारित किया गया। आयोग की अध्यक्ष ने महिला नीति बनाए जाने पर चर्चा की। सभी विद्यालय अभिभावकों की बैठक बुलाकर बाल विकास के क्षेत्र में कार्य करें। जिलाधिकारी मंगेश कुमार घिल्डियाल ने महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, प्रमुख रेखा खेतवाल, महिला आयोग अध्यक्ष विशाखा खेतवाल ने महिलाओं की समस्या से आयोग अध्यक्ष को अवगत कराया। सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मला अंसारी, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी