द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय खोलने को फिर कसरत शुरू

जगत सिंह रौतेला द्वाराहाट एक दशक से अधर में लटके केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को फिर पंख ल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 09:00 AM (IST)
द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय खोलने को फिर कसरत शुरू
द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय खोलने को फिर कसरत शुरू

जगत सिंह रौतेला, द्वाराहाट

एक दशक से अधर में लटके केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को फिर पंख लग गए हैं। मानव संसाधन मंत्रालय के आदेश पर बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा दी गई भूमि के अलावा निर्माण न होने तक स्कूल के लिए भवन का जायजा लेने के लिए केंद्रीय विद्यालय की टीम सात सितंबर को निरीक्षण के बाद विद्यालय संचालित करने के आदेश पारित कर दिए जाएंगे।

केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया 2008-09 में शुरू हुई थी। इसके लिए बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआइटी) 2011 ने चार एकड़ भूमि भी प्रदान कर दी थी। पर मामला अधर में लटका रहा। डॉ. रमेश पोखरियाल निशक के मानव संसाधन मंत्रालय संभालने के बाद अब स्थितिया बदली हैं। राज्य के सीएम रहते उन्होंने बीटीकेआइटी का निरीक्षण किया है। मामले में केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग को पुन: स्थलीय निरीक्षण के निर्देश मिलने के बाद अब सात सितंबर को एक टीम द्वाराहाट पहुंच रही है। जिसके लिए केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की प्राचार्य डा. माला तिवारी को संयोजक तथा रानीखेत के प्राचार्य एसके जोशी को सदस्य बनाया गया है।

===============

मानव संसाधन मंत्रालय के निर्देश पर विद्यालय खोलने की प्रक्रिया फिर शुरु की गई है। बकायदा इसे प्राथमिकता में रख प्रक्त्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। मानकों के अनुरूप विद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

- एसएस रावत, डिप्टी कमिश्नर, केंद्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली

================

सात सितंबर को बीटीकेआईटी में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए निरीक्षण किया जाएगा। पहले भी निरीक्षण हो चुका है। मानकों के हिसाब से तब भी इस भूमि को सही पाया गया था। निर्देशों के अनुसार संगठन को रिपोर्ट शीघ्र भेज दी जाएगी

-डॉ. माला तिवारी, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा

chat bot
आपका साथी