पिंडेश्वर महादेव मंदिर में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुईं

गगास घाटी स्थित पिंडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:17 AM (IST)
पिंडेश्वर महादेव मंदिर में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुईं
पिंडेश्वर महादेव मंदिर में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुईं

द्वाराहाट, जेएनएन : गगास घाटी स्थित पिंडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कुशाल, गौरव, विजय, हरिप्रिया, हर्षित व दीपक ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार बाटे।

शनिवार को धार्मिक आयोजन से माहौल भक्ति मय रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, विशिष्ट अतिथि ओरियन मेटल पाउडर कंपनी (ओएमपीसी) महाप्रबंधक एलएम पांडे व कनिष्ठ उपप्रमुख प्रकाश आर्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों ने धार्मिक आयोजनों को सांस्कृतिक संरक्षण के लिए जरूरी बताया। साथ ही प्रतियोगिता को बच्चों के बौद्धिक विकास को अहम बताया। कुमाऊं सास्कृतिक कला उत्थान समिति खुर्पाताल के कलाकारों ने धमाल मचाया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रकाश कार्की व तारा देवी, मथुरादत्त जोशी, शेखर डौर्बी, सुरेश कार्की, दयाल जंतवाल, प्रकाश शर्मा, कैलाश जोशी, नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे।

==============

ये रहे विजेता

-सामान्य ज्ञान प्राथमिक : कुशाल रावत, पीयूष डौर्बी, कुलदीप आर्य तथा जूनियर में हरिप्रिया कार्की, हर्षित रावत व सुमित बिष्ट।

-सुलेख प्राथमिक : गौरव डौर्बी, कुशाग्र रावत, गीता जोशी तथा जूनियर में हर्षित, राहुल फर्त्याल व मनीषा बिष्ट

-कला प्राथमिक : विजय, कुलदीप, अर्पिता व जूनियर में दीपक, हरिप्रिया, हर्षित आदि।

chat bot
आपका साथी