यूएनओ साउथ एशिया के सीईओ कमल बिष्ट का निधन

मानिला (अल्मोड़ा) निवासी यूनाइटेड नेशस ग्लोबल इंडिया कांपेक्ट व संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) साउथ एशिया के सीईओ का निधन। गांव में शोक की लहर।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 10:27 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 10:27 PM (IST)
यूएनओ साउथ एशिया के सीईओ कमल बिष्ट का निधन
यूएनओ साउथ एशिया के सीईओ कमल बिष्ट का निधन

संस, मानिला (अल्मोड़ा) : यूनाइटेड नेशस ग्लोबल इंडिया कांपेक्ट व संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) साउथ एशिया के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीइओ) कमल सिंह बिष्ट नहीं रहे। वह 60 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। असमायिक निधन से उनके पैतृक गांव नैलवाल पाली में शोक छा गया। कमल सिंह मानिला विकास समिति संरक्षक भी रहे।

विकासखंड सल्ट के नैलवाल पाली गांव के मूल निवासी कमल सिंह बिष्ट ने बीती सोमवार को नोएडा के एक चिकित्सालय में अंतिम सांस ली। करीबी लोगों के अनुसार कुछ दिन अस्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कमल सिंह बिष्ट ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से हासिल की थी। जीआइसी मानिला से 12वीं की परीक्षा पास कर उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए थे। वह भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वर्तमान में कमल सिंह यूनाइटेड ग्लोबल इंडिया कांपेक्ट के साथ ही यूएनओ साउथ एशिया के सीईओ पद पर कार्यरत थे। खास बात कि कमल सिंह को पहाड़ से बेहतद लगाव रहा। यही वजह रही कि वह मानिला विकास समिति के संरक्षक भी रहे। उन्होंने क्षेत्रीय विकास के लिए कई योजनाएं दिलाई। खुद भी कार्य किया। उनके अचानक दुनिया से विदा होने से नैलवाल पाली गांव समेत पूरा मानिला क्षेत्र स्तब्ध है। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व पुत्री छोड़ गए हैं। मानिला विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बंगारी ने कमल सिंह के असामयिक निधन को पूरे उत्तराखंड के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

chat bot
आपका साथी