दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी में गए थे।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 08:31 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 08:33 PM (IST)
दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

स्याल्दे (रानीखेत), जेएनएन। तहसील के सुदूर गढ़वाल सीमा से लगे चक्रगांव के दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दुर्गा माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले ये छात्र नहाने के लिए पास ही बहने वाली नदी में उतर गए थे। मृतकों में एक दसवीं और दूसरा 11वीं का छात्र था।    

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में स्यालदे तहसील के चक्रगांव(बिचला चौकोट पट्टी) निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र मगन सिंह और चंद्र राम पुत्र पनी राम गांव के ही दो अन्य साथियों के साथ गढ़कोट के पास बहने वाली गलोघट नदी में नहाने गए। हालांकि इस नदी में पानी अधिक नहीं है, लेकिन कई स्थानों पर नदी में गहरे तालाब (रौ) मौजूद हैं। 

चारों पहले नदी में नहाने लगे। कुछ ही देर बाद दो किशोर अपने घरों को वापस लौट गए, लेकिन सुरेंद्र और चंद्र राम तालाब में उतर गए। अचानक ही दोनों डूबने लगे। काफी देर होने तक भी जब वो वापस नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में निकल गए। उन्होंने तालाब में दोनों की लाशें बहती देखी तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की सहमति पर शवों का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिए।

यह भी पढ़ें: हाईवे पर रपटी बाइक, ट्रक के नीचे आने से भाई-बहन की मौत

यह भी पढ़ें: घूमने निकले बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

यह भी पढ़ें: गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन मजदूरों की मौत; आठ घायल

chat bot
आपका साथी