योग जीवन जीने की पद्धति : रघुनाथ

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: नगर के रैमजे इंटर कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन शु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jun 2019 11:04 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2019 11:04 PM (IST)
योग जीवन जीने की पद्धति : रघुनाथ
योग जीवन जीने की पद्धति : रघुनाथ

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: नगर के रैमजे इंटर कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन शुरु हो गया। विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र द्वारा प्रतियोगिता एकल और सामूहिक दो वर्गो में कराई जा रही है। एकल प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागी व सामूहिक प्रतियोगिता में 25 टीमें भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि योग जीवन जीने की पद्धति है। योग के माध्यम से हम अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अपना चारित्रिक व नैतिक विकास कर सकते है। वहीं इसे आजीविका का साधन भी बना सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आवासीय विश्ववाद्यिालय के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने प्रतिभागियों को योग के बारे में बताते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति का प्राण है। उन्होंने कहा कि सारे देश में सभी विश्वविद्यालयों, संस्थानों आदि के साथ साथ अस्पतालों, सेना आदि सभी क्षेत्रों में योग के महत्व को स्वीकार कर इसे अनिवार्य विषय के रुप में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक विवेक भट्ट ने योग के क्षेत्र में विकसित हुई अनेक तकनीकों की जानकारी दी। योग प्रशिक्षक बृजेश कश्यप ने योग को अपनी दिनचर्या का अंग बनाने की बात कही। इस दौरान प्रतिभागियों ने एकल व सामूहिक योग प्रतियोगिता में योगासनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन हिमांशी जोशी ने किया। इस दौरान हेमंत जोशी, दीपक पांडे, प्रेम प्रकाश पांडे, विपिन चंद्र जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, अखिलेश मिश्रा, कैलाश भट्ट, भाष्कर तिवारी, हिमानी दानू, नीरज तिवारी, अमित जोशी, मनीष तिवारी, हिमांशु परगाई, मीना कार्की आदि मौजूद रहे। इधर सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में भी योग दिवस की तैयारियां जोरों पर है। इस दौरान नगर के विभन्न स्थानों में योग शिविरों का आयोजन योग प्रशिक्षकों द्वारा किया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी