सफाई को मातृशक्ति ने बढ़ाए कदम

संवाद सहयोगी, मानिला (रानीखेत) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 11:06 PM (IST)
सफाई को मातृशक्ति ने बढ़ाए कदम
सफाई को मातृशक्ति ने बढ़ाए कदम

संवाद सहयोगी, मानिला (रानीखेत) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े के तहत मातृशक्ति ने कदम बढ़ाए हैं। बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर झाड़ियों का कटान कर कूड़े का निस्तारण किया। साथ ही लोगों से अपने घरों का कूड़ा खुले में न डालने का आह्वान भी किया।

सल्ट ब्लॉक के रथखाल मुख्य बाजार में भाजपा महिला मोर्चा ने स्वच्छता अभियान चलाया। बाजार क्षेत्र में फैले कूड़े का एकत्र कर नालियों की सफाई की। साथ ही आसपास उगी झाड़ियों का कटान कर कूड़े का निस्तारण किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा भावना तिवारी ने लोगों से घरों का कूड़ा खुले में न डालने का आह्वान किया। महिलाओं ने लोगों को गंदगी से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए अपने अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने का आह्वान किया। कहा स्वच्छता अभियान को मिशन के रूप में लेकर ही इसे सफल बनाया जा सकता है। अभियान में मालती देवी, राधा बंगारी, तारा देवी, उमा सती, बीना बसनाल, मनोज बसनाल, कैलाश सती, पुरन चंद्र, भवान सिंह, नारायण सिंह व तरुण गहतोड़ी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी