श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव में गीत-संगीत की धूम

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Aug 2022 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 23 Aug 2022 05:56 PM (IST)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव में गीत-संगीत की धूम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव में गीत-संगीत की धूम

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव में गीत-संगीत की धूम

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से संचालित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव में गीत-संगीत की धूम है। नगर ही नहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा रहे हैं। मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला कराई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

इससे पूर्व सोमवार को देर सायं मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव से हमारी लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसके बाद मुख्यालय स्थित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। साथ ही मौजूद दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इधर आयोजन स्थल राजकीय इंटर कालेज में हर वर्ग की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग स्टाल लगाए गए है। इधर समिति के मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अमरनाथ सिंह नेगी ने बताया कि महोत्सव के दौरान आगामी दिनों में हर रोज सायंकाल स्थानीय कलाकारों के साथ ही बाहर से आमंत्रित कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही हास्य व्यंग्य पर आधारित कार्यक्रम भी कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किए जाएंगे।

महोत्सव में पहुंचे ऊंट बन रहे आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में पहुंचे दो ऊंट पहाड़ के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हैं। पहले रोज कई लोगों ने ऊंट पर सवारी का लुत्फ उठाया। कई लोगों का कहना था कि उन्होंने दूरदर्शन समेत अन्य चैनलों पर ऊंट को कई बार देखा है। वहीं मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर ऊंट की चहलकदमी पहली बार देखी।

ये लोग रहे मौजूद

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, विनीत बिष्ट, मनोज सिंह पवार, परितोष जोशी, रेखा रौतेला, भोला जोशी, वैभव पांडे, पंकज भगत , रमेश लाल, अखिलेश थापा, शगुन त्यागी, जयदीप पांडे, भानू पंत आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी