व्यापारी हितों को एकजुटता का आह्वान

संवाद सहयोगी, रानीखेत/ गरमपानी : प्रातीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में तमाम बिंदुओं पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 04:23 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 04:23 PM (IST)
व्यापारी हितों को एकजुटता का आह्वान
व्यापारी हितों को एकजुटता का आह्वान

संवाद सहयोगी, रानीखेत/ गरमपानी : प्रातीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने समस्याओं के समाधान को एकजुटता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सुभाष मोंगा के प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर समस्याओं के निराकरण में मदद तथा संगठनात्मक मजबूती को बल मिलेगा।

अंतरजनपदीय सीमा स्थित खैरना में आयोजित बैठक में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बिगड़ती व्यवस्थाओं तथा व्यापारियों को आ रही दिक्कतों पर गहन मंथन किया गया। व्यापारियों ने कहा कि यातायात व सफाई व्यवस्था चरमराने का शीघ्र प्रभाव व्यापार पर पड़ रहा है। इस दौरान वक्ताओं ने प्रातीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक डॉ. धर्मप्रकाश यादव की संस्तुति पर सुभाष मोंगा को प्रदेश अध्यक्ष, राजेंद्र फस्वॉण प्रदेश महामंत्री तथा पूरन लाल साह को कोषाध्यक्ष बनाए जाने को व्यापारी हित में बताया। कहा वरिष्ठ लोगों को जिम्मेदारी मिलने से जहां व्यापारी हितों का संरक्षण होगा वहीं समस्याओं के निदान में भी मदद मिलेगी। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती पर भी जोर दिया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष बिशन सिंह जंतवाल, महामंत्री मनीष तिवारी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष फिरोज अहमद, दीपक पाटनी, सुरेंद्र मेहरा, महेंद्र सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, भगवान पाडे, योगेश पाडे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी