सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान प्रतिबंधित

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय सभागार में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 10:44 PM (IST)
सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान प्रतिबंधित
सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान प्रतिबंधित

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय सभागार में किया गया। कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

उन्होंने तम्बाकू के दुष्प्रभाव पर चर्चा करते हुए बताया कि मुंह के कैंसर का सबसे बढ़ा कारण तम्बाकू हैं। तम्बाकू के प्रयोग से शरीर में ब्रेनस्टाक, हार्ट-अटैक सहित अनेक समस्याएं जन्म लेती है। उन्होंने लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने की बात कही। कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता हयांकी ने कहा कि पूरे देश में प्रतिवर्ष 13 लाख व्यक्तियों की मौत तम्बाकू के सेवन करने से होती है। उन्होंने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव व बीमारियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिदिन एक घंटा व्यायाम, योग व मौसमी फल खाने की सलाह लोगों को दी। कार्यशाला में तंबाकू नियंत्रण को लेकर एनटीपीसी कार्यक्रम के सदस्य बालाजी सेवा संस्थान राज्य कार्यक्रम प्रबंधक ममता थापा ने पावर पाइंट के माध्यम से तम्बाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने एनटीपीसी की सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद कानून (कोटपा एक्ट) की धारा 4, 6ए, 6बी, 5, 7 सहित अन्य धाराओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान प्रतिबंधित है। पकड़े जाने पर जुर्माना व सजा दोनों हो सकती है। कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेश पुरोहित, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल एनसीबी डा. अनिल ढिगरा, बीडीओ पंकज कांडपाल, डा. अखिलेश, डा. ललित नेगी, ललित पांडे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी