श्रीमद्भागवत पुराण से बनता है अच्छा चरित्र

द्वाराहाट : तहसील के दूरस्थ क्षेत्र नौबाड़ा स्थित नैथना देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत पुराण का हवन, यज्ञ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Mar 2018 05:19 PM (IST) Updated:Tue, 27 Mar 2018 05:19 PM (IST)
श्रीमद्भागवत पुराण से बनता है अच्छा चरित्र
श्रीमद्भागवत पुराण से बनता है अच्छा चरित्र

द्वाराहाट : तहसील के दूरस्थ क्षेत्र नौबाड़ा स्थित नैथना देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत पुराण का हवन, यज्ञ, पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ परायण हुआ। देवी मंदिर में प्रात:काल से ही पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया था। इसमें क्षेत्र व आसपास से ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा।

कथावाचक पं. भगवत जोशी ने श्रीमद्भागवत पुराण की महत्ता बताई। कहा कि बारंबार पुराण कथा सुनने से मानव मानसिक व चारित्रिक रूप से सुदृढ़ हो जाता है। घर और गाव में खुशिया आती हैं। मुख्य यजमान चतुर सिंह भाकुनी व बीना देवी रहीं। अपरान्ह में मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित किया गया। इसमें द्वाराहाट के अलावा भिकियासैंण व चौखुटिया तहसीलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक मंदिर में भजन कीर्तनों का दौर चला। इससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में प्रताप सिंह बिष्ट, आनंद पाठक, हरीश पुरोहित, नवीन रौतेला, दुर्गा सिंह मेहरा, हरीश रौतेला, अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी