मुनाफे के फेर में चीर डाला पहाड़ी का सीना

संवाद सहयोगी, रानीखेत : भूर्गीय लिहाज से अतिसंवेदनशील पहाड़ का सीना चीरने का सिलसिला थम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 10:48 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 10:48 PM (IST)
मुनाफे के फेर में चीर डाला पहाड़ी का सीना
मुनाफे के फेर में चीर डाला पहाड़ी का सीना

संवाद सहयोगी, रानीखेत : भूर्गीय लिहाज से अतिसंवेदनशील पहाड़ का सीना चीरने का सिलसिला थम नहीं रहा। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व अन्य आंतरिक मार्गो के बाद अब भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत की जन्म स्थली खूंट को जोड़ने वाले शीतलाखेत धामस कोसी रोड पर सल्ला रौतेला में मुनाफे के फेर में पहाड़ी से पत्थरों का खेल धड़ल्ले से किया जा रहा। हरकत में आए राजस्व उपनिरीक्षक ने अवैध खदान बंद करा दिया है।

चंपाखाली से खूंट धामस व कोसी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुनाफे के फेर में रसूखदारों ने साठगांठ कर बड़े पहाड़ी का सीना चीर बड़े पैमाने पर बुनियाद खोद पत्थर निकाल डाले हैं। लोगों के अनुसार वर्षाकाल में अतिवृष्टि के दौरान भूस्खलन का खतरा तो बढ़ ही गया है, मलबा जानलेवा भी साबित हो सकता है। जहां पहाड़ी से अवैध तरीके से पत्थर निकाले जा रहे, उसके ठीक नीचे सुरक्षा दीवार को भी खतरा पैदा हो गया है। कुछेक स्थानों पर तो बाकायदा चेकडैम व सुरक्षा दीवार के नाम पर पहाडि़यों का अवैध खदान कर पत्थर निकाल मानव जनित आपदा को न्यौता दिया जा रहा। इधर सोमवार को राजस्व उपनिरीक्षक कपिल गंगवार ने सल्ला रौतेला क्षेत्र में पहाड़ी पर किए जा रहे अवैध खदान रुकवा दिया। श्रमिकों ने बताया कि पत्थर ग्राम प्रधान दिनेश जोशी के कहने पर निकाले जा रहे हैं। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

===================

मिलीभगत से चल रहा अवैध खदान

पुलिस प्रशासन की नजरों से दूर चंपाखाली से वाया खूंट धामस कोसी मोटर मार्ग पर कई और स्थानों पर पहाडि़यों का अवैध खदान कर पत्थरों का अवैध खेल बदस्तूर चल रहा है। कुछ ग्रामीणों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि मिलीभगत से पहाडि़यों से पत्थर निकाले जा रहे हैं। अवैध खदान पर प्रतिबंध न लगाया गया तो ऊपरी भूभाग से चीड़ व अन्य प्रजातियों के विशालकाय पेड़ धराशायी होने का खतरा भी बढ़ गया है।

===================

'पहाडि़यों का सीना चीर अवैध खदान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सल्ला रौतेला में अवैध रूप से पत्थर निकाले जाने का काम हमने रुकवा दिया है। अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

- कपिल गंगवार, राजस्व उपनिरीक्षक'

chat bot
आपका साथी