चौरा कलेत में सेवा दल का ध्वज बंधन कार्यक्रम

अल्मोड़ा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक हाईस्कूल चौरा कलेत के प्रांगण में कांग्रेस ने ध्वज बंधन कार्यक्रम किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 09:37 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 09:37 AM (IST)
चौरा कलेत में सेवा दल का ध्वज बंधन कार्यक्रम
चौरा कलेत में सेवा दल का ध्वज बंधन कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: राजकीय उच्चतर माध्यमिक हाईस्कूल चौरा कलेत के प्रांगण में कांग्रेस सेवादल ने ध्वज बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस जनजागृति अभियान में कोरोना संक्रमण से बचाव के पर्चे व मास्क वितरण किए गए।

सेवादल के प्रदेश महामंत्री दान सिंह नेगी ने कोरोना संक्रमण काल में सभी से सेवाभाव से कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि सेवाभाव ही सेवादल का मुख्य उद्देश्य है। जिला मुख्य संगठक हरीश सिंह बनौला ने नई पीढी से सेवा दल में जुड़ने की बात कही। इससे पूर्व ध्वज बंधन कर राष्ट्रीय गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शहीदों एवं राष्ट्र हित में सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान सैनिकों को नमन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता ने किया। इस दौरान सेवादल के प्रदेश महामंत्री नवाज खान, दीपक कुमार, राजेंद्र तिवारी, देवेंद्र कर्नाटक, हेम जोशी, रोहित शैली, संजय बाल्मिकी, गिरीश बिष्ट, राकेश बिष्ट, दीप्ति बिष्ट, राज बिष्ट, अजय बिष्ट, हयात सिंह, जगदीश सिजवाली, महेंद्र प्रसाद, भूपेंद्र अधिकारी, किशन गोस्वामी, कुंदन अधिकारी, दीपक गोस्वामी, नवनीत अधिकारी, मानू अधिकारी, सचिन सिजवाली, धीरज बिष्ट रहे।

-----

chat bot
आपका साथी