मुंबई व बंगलुरु के 35 प्रवासियों के नमूने भेजे

महाराष्ट्र व बंगलुरु से पहुंचे सभी 35 प्रवासियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:08 AM (IST)
मुंबई व बंगलुरु के 35 प्रवासियों के नमूने भेजे
मुंबई व बंगलुरु के 35 प्रवासियों के नमूने भेजे

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : महाराष्ट्र व बंगलुरु से पहुंचे सभी 35 प्रवासियों को टीआरसी काकड़ीघाट में बनाए गए संस्थागत सेंटर में क्वारंटाइन किया गया है। प्रशासनिक व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने सेंटर पहुंच बारी बारी सभी प्रवासियों के स्वैब नमूने लिए। जिन्हें जांच को एसटीएच हल्द्वानी भेज दिए गए हैं।

प्रशासनिक व स्वास्थ्य कर्मियों का दल सोमवार को टीआरसी काकड़ीघाट पहुंचा। जिला मुख्याल स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बंगलुरु के सात व मुंबई व महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों से पहाड़ लौटे 28 प्रवासियों को बीती रविवार को यहां संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। इस दौरान नोडल अधिकारी कैलाश चंद्र पुजारी, प्रधानाचार्य जीआइसी नौगांव चंदन कुमार, फार्मासिस्ट गजेंद्र पाठक व योगेश गोस्वामी, राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन सिंह कनवाल समेत पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी