पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प

वन पंचायत कुंथ्याड़ी में महोत्सव का आयोजन कर पौधरोपण अभियान चलाया। सौ पौधों का रोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:16 AM (IST)
पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प
पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प

द्वाराहाट, जेएनएन : वन पंचायत कुंथ्याड़ी में महोत्सव का आयोजन कर पौधरोपण अभियान चलाया। कोरोना महामारी के चलते सामाजिक दूरी का पालन हुआ। मौके पर सौ पौधों का रोपण कर इनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया। ग्रामीणों को पर्यावरण व जल संरक्षण में वृक्षों की उपयोगिता की जानकारी भी दी गई।

वन विभाग द्वारा विकासखंड के कुंथ्याड़ी में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें समीपवर्ती गावों के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। मौके पर देवदार, बाज व उतीस आदि चौड़ी पत्ती वाले सौ पौधे रोप उनकी सुरक्षा व देखभाल करने का संकल्प लिया गया। उप वन क्षेत्राधिकारी पीसी तिवारी ने जंगलों में लगने वाली आग के कारण वे उससे होने वाले नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि पर्यावरण व जल संरक्षण की दृष्टि से बेहद खास पौधों के जंगल विकसित करने के प्रयास किए जा रहे, लेकिन जन सहभागिता के बगैर सफलता मिलना कठिन कार्य है। बताया कि क्षेत्र में आगे भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। सरपंच नरेंद्र बिष्ट व नौलाकोट के पूर्व प्रधान हरीश बोरा ने जंगलों के संरक्षण में आ रही दिक्कतों को रख विभाग से समाधान करने को कहा। मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी