महाराष्ट्र से अल्मोड़ा लौटे तीन प्रवासियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

अल्मोड़ा जिले में कोरोना के तीन मामले और बढ़ गए हैं। महाराष्ट्र से लौटे तीनों लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:46 AM (IST)
महाराष्ट्र से अल्मोड़ा लौटे तीन प्रवासियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र से अल्मोड़ा लौटे तीन प्रवासियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिले में कोरोना के तीन मामले और बढ़ गए हैं। महाराष्ट्र से लौटे लमगड़ा के दो व ताकुला ब्लॉक का एक प्रवासी नगर से दूर ताकुला बसौली स्थित एक गेस्ट हाउस में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। स्वैब नमूनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा 22 पहुंच गया है।

महाराष्ट्र से पहाड़ लौटे प्रवासी बीती 23 मई को रेल से लालकुआं पहुंचे। वहां से रोडवेज बस से उसी दिन जिला मुख्यालय पहुंचने पर एचएमआइ में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी को ताकुला बसौली स्थित गेस्ट हाउस में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। 26 को स्वैब के नमूने एसटीएच हल्द्वानी भेजे गए। गुरुवार को देर शाम 32, 33 व 44 वर्षीय तीन प्रवासियों की जाच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने का खुलासा किया गया। अब जनपद में कुल संक्त्रमित केस 24 तथा सक्रिय केस 22 हो गए हैं। कोरोना मीटर

= एक्टिव केस : 22

= होम क्वारंटाइन : 15578

= संस्थागत क्वारंटाइन : 327

= आइसोलेट: 48

= अब तक कुल कोरोना संक्त्रमित : 24

= स्वस्थ हुए : 02

= गुरुवार को भेजे गए सेंपल : 55

= अभी तक कुल भेजे गए सेंपल : 799

= कोरोना रिपोर्ट निगेटिव : 582

=============

chat bot
आपका साथी