कैकई के कहने पर श्रीराम को मिला वनवास

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी में रामलीला के चतुर्थ दिवस पर मंथरा-कैकई संवाद से वनवास तक की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:29 AM (IST)
कैकई के कहने पर श्रीराम को मिला वनवास
कैकई के कहने पर श्रीराम को मिला वनवास

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी में रामलीला के चतुर्थ दिवस पर मंथरा-कैकई संवाद से वनवास तक की रामलीला का मंचन किया गया। देर रात्रि तक दर्शकों ने रामलीला मंचन का आनंद लिया। पात्रों ने अपने अभिनय से लोगों को भाव विभोर कर दिया।

नगर के नंदादेवी, हुक्का क्लब, धारानौला, राजपुरा, कर्नाटक खोला, सरकार की आली, एनटीडी व खत्याड़ी में देर रात्रि तक रामलीला का मंचन किया गया। एनटीडी में चतुर्थ दिवस पर सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। जिसमें पायल बिष्ट ने श्रीराम, कोमल रजवार लक्ष्मण, पलक बिष्ट सीता, वेद तिवारी परशुराम, गिरीश धवन जनक एवं गोलू तिवारी ने विश्वामित्र की भूमिका निभाई। वहीं अध्यक्ष राजू बिष्ट, सचिव मुकेश नेगी, भुवन तिवारी, पंकज कांडपाल, सौरभ वर्मा, दीपेंद्र परिहार, नवीन तिवारी, ललित तिवारी मौजूद रहे। राजपुरा में वनवास तक की रामलीला का मंचन किया गया। जिसमें श्रीराम कली, स्नेहा लक्ष्मण, पंकज कुमार दशरथ, मनीषा कैकयी, विपिन कुमार ने मंथरा का अभिनय किया। कमेटी अध्यक्ष किशन लाल, विमलेश कुमार, बेरी प्रसाद, लता प्रसाद, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, सतीश कुमार मौजूद रहे। नंदादेवी में नवीन बिष्ट दशरथ, पुष्पा रौतेला कैकयी व राजू रौतेला ने मंथरा का सुंदर अभिनय किया। यहां जगदीश भंडारी, हरि विनोद, संतोष मिश्रा, जगदीश वर्मा, कुलदीप मेर, मोहन जोशी, सौम्या सनवाल, संजय साह, अर्जुन बिष्ट आदि मौजूद रहे। धारानौला में हुई वनवास तक की रामलीला के दौरान दिनेश जोशी, भूपाल मनराल, दीपक जोशी, दीपक गुरुरानी, मनोज सनवाल मौजूद रहे। लक्ष्मी भंडार में शिवचरण पांडे, राजेंद्र तिवारी, त्रिभुवन गिरी मौजूद रहे। कर्नाटक खोला में मनीष तिवारी ने दशरथ, काजल भारती ने कैकई का अभिनय किया। इस मौके पर दुष्यंत आहूजा, बिट्टू कर्नाटक, देवेंद्र कर्नाटक, हेम जोशी, अखिलेश थापा, हृदयेश तिवारी, अमित मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। वहीं सरकार की आली व खत्याड़ी में भी देर रात तक रामलीला का मंचन हुआ।

chat bot
आपका साथी