बलियाली गाव में देर रात प्रॉपर्टी डीलरों ने चलाई गोलिया, हंगामा

अल्मोड़ा में ताड़ीखेत ब्लॉक के बलियाली गाव में प्रॉपर्टी डीलरों की फायरिंग से माहौल बिगड़ गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 09:44 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 09:44 AM (IST)
बलियाली गाव में देर रात प्रॉपर्टी डीलरों ने चलाई गोलिया, हंगामा
बलियाली गाव में देर रात प्रॉपर्टी डीलरों ने चलाई गोलिया, हंगामा

रानीखेत (अल्मोड़ा): ताड़ीखेत ब्लॉक के बलियाली गाव में प्रॉपर्टी डीलरों के बीच फायरिंग से माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि भूमाफिया ने जमीन औने पौने दाम पर बेचने के लिए दबाव बनाया। एतराज पर गोलिया चला दी गईं। गुस्साए ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो आरोपित फरार हो गए। देर रात राजस्व पुलिस दो लोगों को पकड़ लाई। इस पर गाव वालों ने वाहन घेर लिया।

मामला देर शाम का है। स्थानीय लोगों के अनुसार नैनीताल व खैरना क्षेत्र के दो प्रॉपर्टी डीलरों ने चापड़ गाव (ताड़ीखेत) से लगे बलियाली गाव में ग्रामीणों को दबाव में लेकर जमीन औने पौने दाम पर बेचने का दबाव बनाया। गाव वाले नहीं माने तो आरोपितों ने फायरिंग कर दी। इससे मामला गरमा गया। गाव वाले एकजुट हो प्रॉपर्टी डीलरों की घेराबंदी में जुट गए। कमजोर पड़ने पर दोनों प्रॉपर्टी डीलर भाग निकले। क्षेत्र पंचायत अभिषेक बिष्ट व अन्य लोगों की सूचना पर प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक गिरीश कुमार मय टीम पहुंचे। माहौल खराब होने पर फरार भूमाफिया का पीछा कर दबोच लिया गया। देर रात तक मौके पर हंगामा जारी है।

chat bot
आपका साथी