सात किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मौलेखाल (अल्मोड़ा) : सल्ट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को सात किलो अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 05:21 PM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 05:21 PM (IST)
सात किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार
सात किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मौलेखाल (अल्मोड़ा) : सल्ट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को सात किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट थाने के उप निरीक्षक सुनील धानिक, कांस्टेबल दीपक नेगी चेकिंग अभियान पर थे। पुलिस ने शक के आधार पर थाने के पास पैदल आ रहे नईम पुत्र अख्तर हुसैन निवासी शरीफ नगर मुरादाबाद के बैग की चेकिंग की तो उसमें सात किलो 612 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उप निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि आरोपित सराईखेत क्षेत्र से गांजा खरीद कर मुरादाबाद की ओर जा रहा था। लेकिन चेकिंग के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सल्ट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए गांजे की बाजार में कीमत करीब पैंतीस हजार रुपये है। सल्ट के थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। जो भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी