विकास कायरें में कोताही बर्दाश्त नहीं : करन

ब्लॉक मुख्यालय में विधायक करन माहरा ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:13 AM (IST)
विकास कायरें में कोताही बर्दाश्त नहीं : करन
विकास कायरें में कोताही बर्दाश्त नहीं : करन

संसू, ताड़ीखेत (रानीखेत) : ब्लॉक मुख्यालय में विधायक करन माहरा ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायतों में हो रहे विकास कायरें की प्रगति पर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में लापरवाही न बरतने के साथ ही विधायक निधि से स्वीकृत कायरें को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में हुई बैठक में विधायक करन माहरा ने विधायक निधि से हो रहे कायरें की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकास कायरें का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए विभागीय अधिकारियों को योजनाओं की गुणवत्त्ता बनाए रखने के साथ ही समय पर पूरा भी करना होगा। कहा कि ग्रामीण विकास के लिए विधायक निधि से स्वीकृत कायरें की लेटलतीफी कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने शहीद चित्रेश बिष्ट मोटर मार्ग पर प्रवेश द्वार निर्माण का भरोसा भी दिया। बैठक में बीडीओ आनंद राम, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, चंदन बिष्ट, अंबा दत्त पंत, भवान सिंह, महेश्वर अधिकारी, अंजना राणा, भगवत सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, जयशकर आगरी, पूरन चंद वैला,आनंद नेगी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी