समस्याओं के समाधान को एकजुटता से होगा संघर्ष

संवाद सहयोगी द्वाराहाट रिष्कनघाटी संघर्ष समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 11:06 PM (IST)
समस्याओं के समाधान को एकजुटता से होगा संघर्ष
समस्याओं के समाधान को एकजुटता से होगा संघर्ष

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : रिष्कनघाटी संघर्ष समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का मल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तय हुआ कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा।

विकासखंड के पैठानी गांव में रिष्कनघाटी संघर्ष समिति व नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों की बैठक में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य आशा नेगी, जगदीश बुधानी, उषा देवी, ममता रावत तथा ग्राम प्रधान भावना देवी, पूजा बिष्ट, चंपा देवी, प्रशात सिंह, मीरा मेहरा, राधा देवी, महेंद्र सिंह, उमाकात, पवन तिवारी व राधा देवी आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के समाधान को ग्रामीणों को सहयोग करने का आह्वान किया गया। बैठक में संघर्ष समिति अध्यक्ष हरवंश बिष्ट, उपाध्यक्ष जीवन सिंह, सचिव रमेश पुजारी, महामंत्री नवीन काडपाल, एडवोकेट दिनेश तिवारी, ग्राम प्रधान संग़ठन के पूर्व अध्यक्ष महेश पंत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी