पर्वतीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पर्वतीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अगर खिल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 06:26 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 06:26 PM (IST)
पर्वतीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं
पर्वतीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पर्वतीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अगर खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिले तो वह देश का नाम रोशन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इसलिए खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के पूरे पूरे प्रयास किए जाएंगे।

यह बात केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के चैंपियन उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों गौरव जोशी, लक्ष्य देऊपा और आकाश भंडारी के अल्मोड़ा लौटने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इसलिए वह मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से शीघ्र वार्ता कर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करवाएंगे। जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे। एसएसपीएफ के जिला समन्वयक मनोज सनवाल ने भी इस मौके पर खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। स्वागत कार्यक्रम में गिरीश धवन, मनीष जोशी मनोज पंवार, भैरव गोस्वामी, सुशील साह, मनोज वर्मा, चंदन लाल टम्टा, रमेश बहुगुणा, अशोक साह, प्रमोद साह, बलवंत सिंह, महेंद्र बिष्ट समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी