आठ माह से केरोसिन न आने से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान

संवाद सहयोगी, दन्यां: विकासखंड धौलादेवी के अन्तर्गत सभी सस्ता गल्ला विक्रेता दुकानों में आठ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 06:20 PM (IST)
आठ माह से केरोसिन न आने से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान
आठ माह से केरोसिन न आने से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान

संवाद सहयोगी, दन्यां: विकासखंड धौलादेवी के अन्तर्गत सभी सस्ता गल्ला विक्रेता दुकानों में आठ माह से केरोसिन तेल नहीं आया है। परेशान उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार से तत्काल केरोसिन उपलब्ध कराने की मांग की है।

विकासखंड धौलादेवी के अनेक ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बताया कि अप्रैल माह से केरोसिन तेल सस्ता गल्ला बिक्रेताओं की दुकानों में नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि केरोसिन तेल न आने से ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता खासे परेशान हैं। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी अधिकांश परिवार मिट्टी के तेल पर निर्भर रहते हैं। उनका कहना है कि समय समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोग घरों में केरोसिन के लैम्पों का ही प्रयोग करते हैं। लंबे समय से तेल की अनुपलब्धता के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले विद्यार्थी खासे परेशान हो रहे हैं। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष हरीश दरम्वाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, महामंत्री गोविंद जोशी संिहत अनेक जन प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार से तत्काल केरोसिन तेल को पीडीएस की दुकानों के माध्यम से वितरित करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी