रानीखेत में महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह का स्वागत

रानीखेत में राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा का बुधवार को भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:05 AM (IST)
रानीखेत में महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह का स्वागत
रानीखेत में महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह का स्वागत

संस, रानीखेत : राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा का बुधवार को भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

नगर के सुभाष चौक पर बुधवार को मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्त महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति के सम्मान में कार्यक्रम किया गया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मिठाई भी बांटी गई। इस दौरान हुई सभा में आयोग की उपाध्यक्ष च्योति ने कहा कि महिला हिसा की रोकथाम तथा नारी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी विमला रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनीता डावर, सीमा जसवाल, दीप्ति बिष्ट, तनुजा साह, रेखा पाडे, चंपा भंडारी, अनामिका बिष्ट, रेखा आर्या, मीनू चौधरी, मोहन नेगी, नरेंद्र रौतेला, विमल भट्ट, सभासद मदन कुवार्बी, अजय चौहान, हरीश कड़ाकोटी, विनोद भार्गव, मोनू कुमार, रमेश जोशी, कैलाश बिष्ट, कमल गिरि आदि मौजूद रहे। ===

===

chat bot
आपका साथी