सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले हुए सम्मानित

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती के छात्र संघ ने विद्यालय स्तर पर सर्वो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 10:21 PM (IST)
सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले हुए सम्मानित
सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले हुए सम्मानित

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती के छात्र संघ ने विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 75 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

राजकीय महिला पालीटेक्निक जैंती मे आयोजित सम्मान समारोह मे सर्वोदय इंटर कालेज जयंती, राइका ज्वारनैडी, राइका पुभाऊ, राइका पीपली, राइका शहरफाटक, राइका देवीथल, राइका मोतियापाथर, राबाइंका जयंती, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जैती, राउमावि बिरखम, राउमावि खांकर, राउमावि थुवाशीमल के विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगदीश बिष्ट ने प्रत्येक छात्र छात्रा को भारत माता व विवेकानंद की स्मृति चिह्न, सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश राणा व नवीन कोहली ने डायरी भेंट की। बताया गया कि हाईस्कूल मे संगीता टम्टा पुत्री नवीन टम्टा ने 83.2 प्रतिशत अंक और इंटर में अभिषेक सिंह बिष्ट पुत्र दीपक कुमार सिंह ने 83.8 अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। छात्र संघ अध्यक्ष रेनू बिष्ट ने कार्यक्रम मे पहुंचे सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमबीपीजी हल्द्वानी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगदीश बिष्ट व संचालन देवेंद्र बिष्ट और अंजलि कुंवर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद जोशी, एस धानक, नरसिंह बिष्ट, शिवराज बिष्ट, दीपा कडायत, राम कृष्ण उप्रेती, सुजल नेगी, दिपाशु कुंवर, मुकेश पांडे, दीपक बोरा, हरीश भट्ट, त्रिलोक बिष्ट, हरीश जोशी, रमा भट्ट, दीपा बोहरा, गरीमा जोशी, गीता, रमेश कुंजवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी