हिमाचल की भांति बने भू अधिग्रहण कानून

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भू माफिया संस्कृति विरोधी अभियान की हुई बैठक में राज्य में हिमा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Aug 2018 03:48 PM (IST) Updated:Thu, 16 Aug 2018 03:48 PM (IST)
हिमाचल की भांति बने भू अधिग्रहण कानून
हिमाचल की भांति बने भू अधिग्रहण कानून

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भू माफिया संस्कृति विरोधी अभियान की हुई बैठक में राज्य में हिमाचल की तर्ज पर भू अधिग्रहण कानून लागू किए जाने की मांग उठाई गई। स्पष्ट कहा गया कि जनता के हितों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित भूमि पर पहला अधिकार भूमिहीन दलितों तथा गरीबों का है। इसलिए बाहरी लोगों द्वारा यहां की भूमि के खरीदने पर सरकार की ओर से जल्द से जल्द रोक लगाई जानी चाहिए। कहा कि पर्यटन के नाम पर बाहरी क्षेत्र के लोगों द्वारा बेनाम भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। वहीं बाहरी क्षेत्र के लोग यहां जमीन खरीद रहे हैं, लोग औने-पौने दामों में जमीन बेच रहे हैं। इससे पहाड़ में लगातार पलायन बढ़ता जा रहा है। वक् ताओं का कहना था कि इस समस्या से बचने के लिए सरकार को हिमाचल की भांति राज्य में भी भू अधिग्रहण कानून बनाकर इसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। सभा की अध्यक्षता आनंद सिंह बगड्वाल तथा संचालन पीसी तिवारी ने किया। इस मौके पर राजू प्रताप सिंह सत्याल, लीला खोलिया, निर्मल पंत, रेखा धस्माना, आनंदी वर्मा, अनूप तिवारी, प्रकाश जोशी, लीला आर्या, जीवन चंद्र, महेश परिहार, डीके कांडपाल, पूरन तिवारी, आनंदी मनराल, सुरेश तिवारी, अशोक पांडे, पूर्व सैनिक पूरन सिंह मेहरा, योगी सुंदर नाथ आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी