सोमेश्वर में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी सोमेश्वर (अल्मोड़ा) तहसील के दल्मोड़ी गांव में एक अधेड़ ने अवसाद में आकर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Apr 2019 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2019 11:00 PM (IST)
सोमेश्वर में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
सोमेश्वर में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) : तहसील के दल्मोड़ी गांव में एक अधेड़ ने अवसाद में आकर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। शुक्रवार की सुबह मवेशियों को चराने जंगल गई महिलाओं ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। जिसके बाद राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से उतारा और उसका पंचनामा भरने के बाद से पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।

दल्मोड़ी गांव निवासी खीम सिंह बोरा (45) पुत्र त्रिलोक सिंह का अपनी पत्‍‌नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिस कारण कुछ महीने पहले उसकी पत्‍‌नी अपने बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी। जिसके बाद से खीम सिंह अपने घर में अकेला रहता था। खीम सिंह बाजार में दुकानों में काम कर जैसे-तैसे अपना गुजारा कर रहा था। लेकिन गुरुवार की रात अवसाद में आकर उसने पास के जंगल में एक पेड़ पर लटक कर अपनी जान दे दी।

शुक्रवार को जब गांव की कुछ महिलाएं मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गई तो उन्होंने खीम सिंह का शव पेड़ पर लटका देखा। सूचना के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस का घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने शव को पेड़ से उतारा और पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी उसकी पत्‍‌नी को भी दे दी है।

chat bot
आपका साथी