जैंती में खाई में गिरने से महिला की मौत

संवाद सहयोगी, जैंती (अल्मोड़ा) : जैंती तहसील के मल्ला सालम के खांकर गांव में एक महिला की ख्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 05:07 PM (IST)
जैंती में खाई में गिरने से महिला की मौत
जैंती में खाई में गिरने से महिला की मौत

संवाद सहयोगी, जैंती (अल्मोड़ा) : जैंती तहसील के मल्ला सालम के खांकर गांव में एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई है। महिला अपने मवेशियों के लिए चारा एकत्र करने गई थी।

रविवार को खांकर गांव निवासी तीस वर्षीय दीपा देवी पत्‍‌नी नंदन सिंह मोरनौला के जंगल में अपने मवेशियों के लिए चारा एकत्र करने गई थी। चारा लेकर घर आते समय अचानक दीपा देवी का पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। साथ में गई महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। आनन- फानन में महिला के परिजनों को हादसे की खबर दी गई। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए निजी वाहन से हल्द्वानी की ओर ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल दीपा देवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपा देवी गरीब परिवार से थी और उसके तीन छोटे छोटे बच्चे भी हैं। पति नंदन सिंह मेहनत मजदूरी कर जैसे- तैसे अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खांकर के क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन मेहरा ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की है।

chat bot
आपका साथी