अल्मोड़ा में स्वास्थ्य विभाग पर कोरोना का साया

अल्मोड़ा में स्वास्थ्य विभाग पर ही कोरोना का साया पड़ ग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 06:44 AM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 06:44 AM (IST)
अल्मोड़ा में स्वास्थ्य विभाग पर कोरोना का साया
अल्मोड़ा में स्वास्थ्य विभाग पर कोरोना का साया

जागरण टीम, अल्मोड़ा/ बागेश्वर : अल्मोड़ा में स्वास्थ्य विभाग पर ही कोरोना का साया पड़ गया है। यहां महिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट समेत तीन स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं द्वाराहाट में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के एक कर्मचारी के साथ ही जिले में सात नए मामले सामने आए हैं। उधर पांच करोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद भिकियासैंण ब्लॉक के गांधी नगर वार्ड का एक मोहल्ला सील कर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं पड़ोसी बागेश्वर जनपद में 14 नए कोरोना पॉजिटिव और निकले हैं। पुलिस लाइन में एक जवान के संक्रमित होने के बाद पुलिस कर्मियों के एंटीजन टेस्ट कराया गया है।

गुरुवार को अल्मोड़ा महिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट व दो कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वहीं नगर क्षेत्र में एक पुरुष व दो महिलाएं भी संक्रमित निकली है। यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 469 व सक्रिय केस 76 हो गए हैं। बागेश्वर जिले में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब संख्या बढ़कर 236 हो गई है। 55 लोग कोविड-19 अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। अब तक कुल एक मरीज की मौत हुई है। सभी संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है।

=====

गांधी नगर वार्ड माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया

= रोस्टर के हिसाब से ही खुलेंगी दुकानें

भिकियासैंण : जनपद के भिकियासैंण ब्लॉक का गांधी नगर वार्ड सील कर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यहां बीते रोज पांच में से नौ संक्रमित इसी वार्ड के एक मोहल्ले में पाए गए थे। इसी वजह से प्रशासन ने यह त्वरित कदम उठाया। इससे पूर्व इसी इलाके में एक महिला व पुरुष की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी। सभी संक्रमितों को जिला मुख्यालय स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल बेस चिकित्सालय में आइसोलेट कर लिया गया है। एसडीएम राहुल साह के अनुसार गांधी नगर वार्ड के सौ मीटर के दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। साथ ही मोहल्ले के लोगों को कड़े होम क्वारंटाइन पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यक सामग्री से जुड़ी दुकानों को रोस्टर के आधार पर खोलने की व्यवस्था की गई है। खरीदारी के लिए घर का केवल एक ही सदस्य बाहर निकलेगा। प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर रही है। ताकि उनके भी स्वैब नमूने लेकर जांच कराई जा सके। इसके अलावा भिकियासैंण नगर पंचायत के अंतर्गत एक गांव के चार अन्य लोग भी बीते रोज पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें एक महिला, दो बालिकाएं व दो पुरुष शामिल हैं। इन सभी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। ===

===

chat bot
आपका साथी