Uttarakhand avalanche : उत्तरकाशी में आए एवलांच में लापता अल्मोड़ा के पर्वतारोही अजय बिष्ट शव बरामद

Uttarakhand avalanche उत्तराकाशी जिले के द्रोपदी के डांडा में आए एवलांच में लापता अल्मोड़ा के युवा पर्वतारोही अजय बिष्ट का शव बरामद हो गया है। अजय प्रशिक्षण के लिए दल के साथ गए थे। शव बरामद होने के बाद से स्वजनों में होहराम मचा हुआ है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 07 Oct 2022 02:02 PM (IST) Updated:Fri, 07 Oct 2022 02:02 PM (IST)
Uttarakhand avalanche : उत्तरकाशी में आए एवलांच में लापता अल्मोड़ा के पर्वतारोही अजय बिष्ट शव बरामद
Uttarakhand avalanche : उत्तरकाशी में आए एवलांच में लापता अल्मोड़ा के पर्वतारोही अजय बिष्ट शव बरामद

जागण संवाददाता, अल्मोड़ा : Uttarakhand avalanche : उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित द्रोपदी के डांडा में आए एवलांच में लापता अल्मोड़ा के युवा पर्वतारोही अजय बिष्ट (climber Ajay Bisht) का शव बरामद हो गया है।

चार दिन बाद रेस्क्यू टीम को शव मिल गया है। शव मिलने की सूचना के बाद से घर में कोहराम मच गया। मृतक का उत्तरकाशी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है। स्वजन भी मौजूद हैं।

पर्वतारोहण कोर्स के लिए दल के साथ गए थे अजय

पर्वतारोही अजय बिष्ट (32) पुत्र डीएस बिष्ट निवासी अल्मोड़ा भी अपने साथियों के साथ उत्तरकाशी गए हुए थे। शुरू से ही पर्वतारोहण के शौकीन अजय अपने पर्वतारोहण कोर्स के लिए दल के साथ गए थे। उन्होंने पूर्व में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) से एडवेंचर में एडवांस कोर्स करने के लिए संस्थान में दाखिला लिया था।

मंगलवार को आया था एवलांच

बीते मंगलवार को हुए हिमस्खलन के बाद से वह लगातार लापता चल रहे थे। घटना के बाद अल्मोड़ा से भी उनके कुछ संबंधी उत्तरकाशी के लिए निकले थे। इधर शुक्रवार को रेस्क्यू टीम ने उनका शव बरामद कर लिया है। मृत्यु की घोषण के बाद से स्वजनों को भी सूचना भेज दी गई। पर्वतारोही के मौत से घर में कोहराम मच गया। छह माह पूर्व ही उनका विवाह हुआ था।

19 शव बरामद, 10 की तलाश जारी

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र मे हुए हिमस्खलन मे लापता 28 लोगों की शिनाख्त की प्रक्रिया आज शुरू होने के उम्मीद है। अभी तक कुल 19 शव बरामद कर लिये गये है, जबकि 10 शवों की खोज अब भी जारी है।

यह भी पढें

प्रशिक्षण के दौरान निम की ओर से हर कदम पर बरती गई लापरवाही! उठ रहे ये सात बड़े सवाल 

chat bot
आपका साथी