दुर्घटना जोन पर बढ़ते हादसों पर टूटी नींद

संवाद सहयोगी, रानीखेत : दुर्घटनाओं के लिहाज से खतरनाक होते जा रहे रानीखेत खैरना स्टेट हाई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 11:00 PM (IST)
दुर्घटना जोन पर बढ़ते हादसों पर टूटी नींद
दुर्घटना जोन पर बढ़ते हादसों पर टूटी नींद

संवाद सहयोगी, रानीखेत : दुर्घटनाओं के लिहाज से खतरनाक होते जा रहे रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर सुरक्षित सफर को कदम तेजी से आगे बढ़ने लगे हैं। पहले चरण में करीब 12 लाख रुपये की लागत से दुर्घटना क्षेत्रों में 400 पैराफिट्स का निर्माण किया जाना है।

स्टेट हाईवे के बदहाल होने से दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। राजमार्ग से लगे ग्रामीणों ने जनसुरक्षा के मद्देनजर सरक्षात्मक कार्य कराए जाने की माग उठाई थी। इधर कार्यदायी विभाग लोनिवि ने खैरना से घिघारीखाल तक पैराफिट्स का निर्माण तेज कर दिया है। वहीं खैरना से भतरौजखान तक करीब 4.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले क्त्रश बैरियर्स के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। क्त्रश बैरियर व पैराफिट बनने से दुर्घटनाओं का खतरा काफी हद तक टलेगा।

===============

'जागरण' ने लगातार चलाया अभियान

खस्ताहाल रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर सुरक्षात्मक कायरें की अनदेखी का मुद्दा 'दैनिक जागरण' प्रमुखता से अभियान चलाता रहा है। अब निर्माण शुरू होने पर प्रधान बजीना भूपेंद्र सिंह देव, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष (गरमपानी) गजेंद्र सिंह नेगी, महिपाल सिंह बिष्ट, अभिषेक बिष्ट, मनीष तिवारी, गोपाल सिंह देव आदि ने 'जागरण' को धन्यवाद दिया।

===============

'करीब 12 लाख की लागत से 400 पैराफिट्स का निर्माण शुरू कर दिया गया है। वहीं खैरना से भतरौंजखान तक 4.78 करोड रुपए की लागत से क्त्रश बैरियर्स के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही बैरियर्स का निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा।

- केएल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि'

chat bot
आपका साथी