जनभावनाओं के उत्तराखंड को एक और जनांदोलन : दिवाकर

संवाद सहयोगी द्वाराहाट उत्तराखंड क्राति दल (उक्त्राद) के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने पार्टी को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 May 2019 10:56 PM (IST) Updated:Wed, 08 May 2019 10:56 PM (IST)
जनभावनाओं के उत्तराखंड को एक और जनांदोलन : दिवाकर
जनभावनाओं के उत्तराखंड को एक और जनांदोलन : दिवाकर

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट: उत्तराखंड क्राति दल (उक्त्राद) के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने पार्टी को राज्य की जननी बताया। कहा कि उत्तराखंड के वर्तमान हालातों से पार्टी के लोग बड़े आहत हैं। इस दशा के लिए उन्होंने भाजपा व काग्रेस को बराबर का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, इन जटिल समस्याओं से प्रदेश को बाहर निकालने के लिए उक्रांद एक नए जनांदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहा है।

बुधवार को एक कार्यक्रम में यहा पहुचे उक्राद केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि जिस राज्य में स्वास्थ्य सेवा वाहन 108 को चलाने में लिए पैसा न हो, और वह राज्य वाहनों से घर घर शराब पहुंचाने के लिए करोड़ों का तेल फूंक डाले। इससे बड़ी त्रासदी और क्या हो सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, कृषि, पेयजल, पलायन आदि समस्याओं से राज्य के बाशिदे परेशान हैं। स्पष्ट नीतियों के अभाव के कारण राज्य पिछड़ता जा रहा है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी। इससे पूर्व दिवाकर भट्ट का युवा उक्त्राद के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक, महामंत्री किशन सिंह रावत व ब्रजवीर सिंह, अर्जुन खंपा, देवेंद्र नेगी, गोविंद ऐरड़ा, गौरव भट्ट, करन नेगी, अर्जुन रौतेला, कमल अधिकारी, राहुल उपाध्याय, मनीष तड़ागी, नीरज उपाध्याय, पवन सिंह, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी