दन्यां में खाई में गिरी ऑल्टो कार, गंभीर घायल चालक का अल्मोड़ा जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

अल्मोड़ा के दन्यां में रविवार की देर रात एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। जिस कारण वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार अल्मोड़ा जिला अस्पताल में चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 11:30 PM (IST)
दन्यां में खाई में गिरी ऑल्टो कार, गंभीर घायल चालक का अल्मोड़ा जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
दन्यां में खाई में गिरी ऑल्टो कार, गंभीर घायल चालक का अल्मोड़ा जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

संवाद सहयोगी, दन्यां (अल्मोड़ा) : रविवार की देर रात दन्यां कस्बे के पाए एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए अल्मोड़ा भेजा गया है। जहां अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

रविवार की देर रात ऑल्टो कार संख्या यूके-05-ए-5459 पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट की ओर जा रही थी। अचानक रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास दन्यां के ध्याड़ी कस्बे के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोग मदद को दौड़े और कार चालक पुष्कर गिरि (40) पुत्र मोहन गिरी निवासी गंगोलीहाट को खाई से बाहर निकाला। हादसे में कार चालक के सिर पर काफी चोट आई थी। इसलिए स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया। यहां अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने हादसे की खबर घायल के परिजनों को भी दे दी है।

chat bot
आपका साथी