बंदूक की सफाई के दौरान चली गोली, युवक गंभीर

अल्मोड़ा विकासखंड धौलादेवी में बंदूक साफ करते समय गोली चल जाने से युवक घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 09:20 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 06:16 AM (IST)
बंदूक की सफाई के दौरान चली गोली, युवक गंभीर
बंदूक की सफाई के दौरान चली गोली, युवक गंभीर

संस, अल्मोड़ा : विकासखंड धौलादेवी में बंदूक साफ करते समय गोली चल जाने से युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया, जहां से हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया है।

धौलादेवी ब्लॉक के चामी गांव निवासी दीवान राम गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को अपनी बंदूक साफ कर रहे थे। उनसे बंदूक खुल नहीं रही थी। इतने में ही वहां से गुजर रहे गांव के ही जयप्रकाश (28) पुत्र हरीश चंद्र ने बंदूक का लॉक खोलने की बात कही। जिसके बाद दीवान राम ने जयप्रकाश को बंदूक दे दी। बंदूक को साफ करने के लिए खोलने के प्रयास में अचानक गोली चल गई और जयप्रकाश के सिर पर छर्रें लग गए।

chat bot
आपका साथी