पेड़ से गिरकर महिला की मौत

By Edited By: Publish:Tue, 31 Jul 2012 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 01 Aug 2012 12:39 AM (IST)
पेड़ से गिरकर महिला की मौत

मौलेखाल, अल्मोड़ा: सल्ट ब्लाक के झड़गांव में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई।

मंगलवार की सुबह झड़गांव निवासी घुघरी देवी (40) पत्नी दान सिंह मवेशियों के लिए चारा जुटाने के लिए जंगल गई थी। वह एक पेड़ पर चढ़कर पत्ते काट रही थी कि इसी बीच पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर ग्रामीण महिला को ढूंढने के लिए जंगल की ओर आए, तो महिला का शव जंगल में पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। महिला की तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। उसका पति सूरत में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसे भी घटना की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही महिला की अंत्येष्टि की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी