कुमाऊंनी साक्षात्कार संग्रह का विमोचन

अल्मोड़ा : युवा रचनाकार पवनेश ठकुराठी के कुमाऊंनी साक्षात्कार संग्रह साहित्यकारों और लोककलाकारों दगड़ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 May 2017 05:00 PM (IST) Updated:Mon, 29 May 2017 05:00 PM (IST)
कुमाऊंनी साक्षात्कार संग्रह का विमोचन
कुमाऊंनी साक्षात्कार संग्रह का विमोचन

अल्मोड़ा : युवा रचनाकार पवनेश ठकुराठी के कुमाऊंनी साक्षात्कार संग्रह साहित्यकारों और लोककलाकारों दगड़ि बातचीत का लोकार्पण पद्मश्री रमेश चंद्र साह ने किया। कहा कि कुमाऊंनी में साक्षात्कार विधा की यह पुस्तक रचनाकारों के लिए लाभकारी होगी।

सुमित्रानंदन पंत साहित्य संग्रहालय कौसानी में हुए विमोचन के मौके पर पुस्तक के संदर्भ में बताते हुए लेखक पवनेश ठकुराठी ने कहा कि इस पुस्तक में कुल 10 साक्षात्कार हैं। जिसमें पांच साक्षात्कार साहित्यकारों के तथा इतने ही कलाकारों के शामिल हैं। सभी साक्षात्कार साहित्यकारों व लोक कलाकारों की आवाज को सामने लाते हैं। साथ ही कुमाऊंनी साहित्य व संस्कृति की नई जानकारी प्रदान करते हैं। इस मौके पर साहित्यकार डॉ. हरिसुमन बिष्ट, प्रो. देव सिंह पोखरिया, मोहन जोशी, राजेंद्र राजन, डॉ. दिवा भट्ट, कुसुम भट्ट आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी