ललित उपाध्यक्ष, हिमांशु दोबारा सचिव बने

रानीखेत : बार एसोसिएशन में उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए मतदान शांतिपूर्वक निबट गया। ललित मोहन आर्या उप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 May 2017 04:46 PM (IST) Updated:Tue, 23 May 2017 04:46 PM (IST)
ललित उपाध्यक्ष, हिमांशु दोबारा सचिव बने
ललित उपाध्यक्ष, हिमांशु दोबारा सचिव बने

रानीखेत : बार एसोसिएशन में उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए मतदान शांतिपूर्वक निबट गया। ललित मोहन आर्या उपाध्यक्ष तथा हिमांशु बिष्ट सचिव चुने गए। अध्यक्ष पद पर रघुनंदन वैला पहले ही निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। नवगठित कार्यकारिणी को 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी।

तहसील परिसर स्थित बार भवन में एसोसिएशन के अध्यक्ष को छोड़ शेष पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित हुई। चुनाव अधिकारी महेश पांडे व कल्याण सिंह डंगवाल की देखरेख में उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए मतदान हुआ। उपाध्यक्ष पद पर ललित मोहन आर्या व महेंद्र सिंह अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। ललित को 30 तथा महेंद्र को महज 18 मत मिले। सचिव पद पर त्रिकोणीय टक्कर में हिमाशु बिष्ट दोबारा सचिव चुन लिए गए। उन्हें 21, ललित मोहन पपनै को 19 तथा जितेंद्र सिंह बिष्ट को आठ मत मिले। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर विनोद काडपाल, कोषाध्यक्ष दीपक चंद्र भगत तथा ऑडिटर कुबेर सिंह कार्की निर्विरोध चुने गए। इन पदों पर किसी और ने नामांकन नहीं कराया।

chat bot
आपका साथी