जांबाज हनुमनथप्पा के स्वस्थ्य होने की कामना

अल्मोड़ा : सियाचिन में बर्फ में कई दिनों तक दबे रहने से कोमा में चल गए भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हन

By Edited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 07:35 PM (IST)
जांबाज हनुमनथप्पा के स्वस्थ्य होने की कामना

अल्मोड़ा : सियाचिन में बर्फ में कई दिनों तक दबे रहने से कोमा में चल गए भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हनुमनथप्पा के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में देर सायं चौघानपाटा गांधी पार्क में कैंडल जलाकर सामूहिक प्रार्थना की।

ज्ञात हो भारतीय सेना के लांसनायक सियाचिन में ड्यटी के दौरान हिमस्खन की चपेट में आकर अपने दस साथी जवानों के साथ बर्फ में दब गए थे। इस दौरान कई दिनों तक चले सर्च आपरेशन के बाद उन्हें बर्फ हटाकर जीवित बाहर निकालने में भारतीय सेना को सफलता मिली थी। कई दिनों में बर्फ में दबे रहने से वह कोमा में चल गए। उनका वर्तमान में दिल्ली में उपचार चल रहा है, जबकि उनके सभी साथी इस हादसे में शहीद हो गए। जांबाज हनुमनथप्पा के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी नेता रवि रौतेला, भगवत बिष्ट, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, अंकित पांडे, मनोज अरोरा, विकास कनौजिया, दीपक वर्मा, रोहित साह, अमित साह मोनू, हर्षवर्धन वर्मा, पीयूष बोनी, धीरज साह, विशन पांडे, अशोक कनवाल, शरद अग्रवाल आदि ने भागीदारी की।

chat bot
आपका साथी