धूमधाम से मना विद्यालय का 12 वां वार्षिकोत्सव

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : इंसपाइरेशन पब्लिक स्कूल शैल एनटीडी का 12 वां वार्षिकोत्सव विद्यालय परिस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 03:11 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 03:11 PM (IST)
धूमधाम से मना विद्यालय का 12 वां वार्षिकोत्सव
धूमधाम से मना विद्यालय का 12 वां वार्षिकोत्सव

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : इंसपाइरेशन पब्लिक स्कूल शैल एनटीडी का 12 वां वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मेधावी व अन्य कार्यकलापों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सबसे जागरूक अभिभावक कौन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें गोदावरी बोरा ने बाजी मारी।

इससे पूर्व वार्षिकोत्सव का शुभारंभ राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पीतांबर पाडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, विद्यालय प्रबंधक तारू तिवारी, प्रधानाचार्य आशु पाडे, दीपक बिष्ट तथा नितिन तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद टम्टा ने कहा कि बच्चे ही देश के भावी कर्णधार हैं, इसलिए उन्हें संस्कारयुक्त शिक्षा दिए जाने की प्रबल आवश्यकता है। ताकि वह भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकें। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने छात्र-छात्राओं से जीवन का लक्ष्य निर्धारण कर इसकी प्राप्ति के लिए कठोर मेहनत करने की बात कही। विद्यालय प्रबंधक ने विद्यालय की पिछले 11 सालों की प्रगति के बावत जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न जानकारीपरक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दी। शिक्षा जागरूकता पर भी कार्यक्रम हुए। इस मौके पर विद्यालय में सबसे जागरूक अभिभावक कौन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें गोदावरी बोरा प्रथम, सरिता कोहली द्वितीय तथा पूजा जंगपांगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। संचालन शिक्षक महेंद्र चंद्र आर्या ने किया।

इस मौके पर विद्यालय की कफड़खान शाखा के प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट, संजीव पांडे, वेद प्रकाश तिवारी, शंकर मुस्यूनी, प्रदीप लोहनी समेत विद्यालय के अनेक शिक्षक, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा अभिभावक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी