हल्द्वानी से थल जा रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त

अल्मोड़ा : हल्द्वानी से थल की ओर जा रही एक मैक्स जीप रविवार की देर रात फलसीमा आइटीआइ के समीप अनियंत्र

By Edited By: Publish:Mon, 02 Mar 2015 10:27 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2015 10:27 PM (IST)
हल्द्वानी से थल जा रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त

अल्मोड़ा : हल्द्वानी से थल की ओर जा रही एक मैक्स जीप रविवार की देर रात फलसीमा आइटीआइ के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इमरजेंसी सेवा 108 के जरिए अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे मैक्स जीप संख्या यूके 04-सीए- 3999 हल्द्वानी से थल की ओर जा रही थी। अचानक अल्मोड़ा से लगभग आठ किलोमीटर दूर फलसीमा आईटीआइ के पास मैक्स अनियंत्रित होकर बीस मीटर नीचे खायी में गिरी। जिस कारण वाहन में सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना एनटीडी थाने को मिली तो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को इमरजेंसी सेवा 108 के माध्यम से बेस अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। वाहन चालक नवीन सिंह पुत्र करम सिंह, निवासी हिपा (सैलावन)पिथौरागढ़ ने बताया कि रात्रि में अचानक किसी जंगली जानवर के सड़क पर आ जाने और उसे बचाने के प्रयास में वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिस कारण यह हादसा हो गया।

:::::::::::::::::::::::::::::इंसेट

मैक्स हादसे में घायल यात्रियों की सूची

देव सिंह (34) पुत्र लक्ष्मण सिंह - डीडीहाट

कुंदन राम (36) पुत्र दीवान राम - पिथौरागढ़

बबीता (30) पत्‍‌नी कुंदन राम - पिथौरागढ़

दीवान राम(62) लालू राम - पिथौरागढ़

दीपक पुत्र (5) पुत्र कुंदन राम - पिथौरागढ़

ललित (20) पुत्र दीवान कुमार - पिथौरागढ़

पप्पू (31) पुत्र हरीश राणा - देवलथल

पूरन (40) पुत्र धन सिंह - पिथौरागढ़

chat bot
आपका साथी