भूजान की पहाड़ी दरकी, पत्थरों की बरसात

रानीखेत/गरमपानी : लगातार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। अतिवृष्टि से जहां कई मोटर मागरें पर पत्थर

By Edited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 10:22 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 10:22 PM (IST)
भूजान की पहाड़ी दरकी, पत्थरों की बरसात

रानीखेत/गरमपानी : लगातार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। अतिवृष्टि से जहां कई मोटर मागरें पर पत्थर गिरने लगे हैं, वहीं सड़कों पर यातायात जोखिम भरा हो गया है। बारिश का यही हाल रहा तो लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।

शनिवार रात से हो रही बारिश के कारण कई मोटर मागरें पर यात्रा जोखिम भरा साबित हो रहा है। रविवार को रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर कई स्थानों पर मलवा आने के साथ ही कनवाड़ी की पहाड़ी दरकने लगी है। पहाड़ी दरकने से सड़क पर भारी पत्थरों की बरसात हुई। लगातार गिरते पत्थरों के कारण कुछ देर तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। पत्थरों के गिरने के बीच ही यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर स्वयं ही पत्थर हटाने शुरु कर दिए, जिससे यातायात सुचारु हो सका। इधर मजखाली-अल्मोड़ा हाईवे पर भी सफर जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर फैली मिट्टी व बड़े-बड़े गढ्डे लोगों के जी का जंजाल बन रहे हैं। खासकर दो पहिया वाहनों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।

इधर भारी बारिश के कारण रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग में ट्रांजिट कैंप के निकट चीड़ का विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। इस कारण यातायात कई घंटे बाधित रहा। वाहन चालकों ने पेड़ की टहनियां काटकर यातायात सुचारु किया। पेड़ गिरने से वहां से गुजर रही एमईएस की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

chat bot
आपका साथी