Varanasi City Weather Update : साफ आसमान ने दिए जल्‍द गलन के संकेत, कोहरा भी होगा घना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में गलन का स्‍तर और बढ़ने के साथ ही आसमान से रात में ओस का स्‍‍‍‍तर और घना होता जाएगा। सोमवार की सुबह वातावरण में ठंड और गलन घुली रही तो ठंडी हवाएं भी लोगों को सिहराती रहीं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 08:53 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 08:53 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : साफ आसमान ने दिए जल्‍द गलन के संकेत, कोहरा भी होगा घना
सोमवार की सुबह वातावरण में ठंड और गलन घुली रही तो ठंडी हवाएं भी लोगों को सिहराती रहीं।

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में आसमान साफ होने के साथ ही अब गलन और कोहरे का भी दौर जल्‍द शुरू होने की उम्‍मीद है। वातावरण में जल्‍द गलन घुलने के साथ ही पछुआ हवाओंं का जोर शुरू हो जााएगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में गलन का स्‍तर और बढ़ने के साथ ही आसमान से रात में ओस का स्‍‍‍‍तर और घना होता जाएगा। सोमवार की सुबह वातावरण में ठंड और गलन घुली रही तो ठंडी हवाएं भी लोगों को सिहराती रहीं। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में सूरज की गुनगुनी धूप भी लोगों को पर्याप्‍त राहत देती नजर आई। धूप भले ही निकलने के बाद गुनगुना अहसास कराता रहा लेकिन वातावरण में घुली ठंंड और ठंडी हवाओंं का असर दिन चढ़ने के बाद भी बना रहा। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा।  न्‍यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गसा जो सामान्‍य से एक डिग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान अ अधिकतम 77 फीसद और न्‍यूनतम 40 फीसद दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश तक यूरोप से आने वाली ठंडी हवाओं का और गलन का स्‍तर पहुंच चुका है। अब मैदानी इलाकों में असर एक दो दिन तक पहुंचने के साथ ही समूचा पूर्वांचल ठंडी हवाओं की जद में आने के साथ ही गलन में डूब जाएगा।

chat bot
आपका साथी