सैनिकों के नाम पर बेशर्मी से वोट मांगती है भाजपा, वाराणसी में बोलीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत

up election 2022 रेलवे में 3 साल से भर्तियों को पूरा नहीं किया गया है। सरकार केवल दिखावा के लिए आवेदन लिया। भर्ती की प्रक्रिया को पूरी नहीं किया गया। रेलवे में नौकरियों को समाप्त किया जा रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 02:51 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 02:51 PM (IST)
सैनिकों के नाम पर बेशर्मी से वोट मांगती है भाजपा, वाराणसी में बोलीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनते ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेना और सैनिकों के नाम पर वोट मांगती है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनते ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेना और सैनिकों के नाम पर वोट मांगती है। जब सुविधाएं देने की बात आती है तो नजरअंदाज कर देती है। भाजपा का सेना के जवानों के नाम पर वोट मांगना बेशर्मी की पराकाष्ठा है। कटाक्ष करते हुए कहा कि ये सब पाप राष्ट्रवादी ही कर सकते हैं।

सुप्रिया शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी के महानगर कार्यालय में मीडिया से बात कर रहीं थीं। आरोप लगाया कि वन रैंक वन पेंशन के नाम पर छल किया गया। सेना की बहुत सारी सुविधाएं बंद कर दी गई। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। मोदी सरकार ओछी हरकत कर रही है। इस सब का चुनाव में जनता जवाब देगी। एनएसयूआई के रेल रोको को कांग्रेस अपना समर्थन दे रही है। सरकार केवल दिखावा के लिए रेलवे में आवेदन लिया। भर्ती की प्रक्रिया को पूरी नहीं किया। रेलवे में नौकरियों को समाप्त की जा रही हैं।

इस दौरान मौजूद अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंद्र ने सेना के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की कटौती का जिक्र किया। कहा कि सेना में 1,22,000 पद खाली हैं। कहा कि हमने किसानों को समर्थन के लिए अपनी भावना को दर्ज करते हुए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार वापस करने की बात कही थी। हम किसान परिवार से होने के नाते सरकार के लाए गए काले कानून के दुष्परिणाम को समझते हैं।

इस दौरान सुप्रिया ने ''शौर्य के नाम पर वोट, सेना के हितों पर चोट शीर्षक से एक पुस्तिका भी जारी किया। इसमें सरकार की तरफ से सेना के साथ किए गए छल को दर्शाया गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, राजीव गौतम, अजय सिंह शिवजी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी