आजमगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने हायर सेंटर किया रेफर

आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र के धन्नी सराय के पास रविवार की दोपहर अज्ञात हमलावरों ने घर जा रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगाें की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 03:33 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 03:33 PM (IST)
आजमगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने हायर सेंटर किया रेफर
अज्ञात हमलावरों ने घर जा रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।

आजमगढ़, जेएनएन। सिधारी थाना क्षेत्र के धन्नी सराय के पास रविवार की दोपहर अज्ञात हमलावरों ने घर जा रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगाें की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

 उसी गांव के कमल देव यादव (32) पुत्र राजाराम यादव रविवार की दोपहर को घर से कुछ दूरी पर सैलून से घर लौट रहे थे। अभी गांव से कुछ दूर पहले पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश कमल देव के पास आकर रुके। जब तक कमलदेव कुछ समझ पाते दो ने पिस्टल निकाल ली। यह देख कमल देव भागने लगे तो बदमाशों ने पीछे से गोली चला दी। गोली कमल देव के बाएं पैर और दाहिने हाथ में लगी है।

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जुट गए लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। खून से लथपथ घायल को लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां आपातकालीन सेवा में तैनात डाक्टर जयप्रकाश श्रीवास्तव और फार्मासिस्ट अजय पांडेय ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में घायल ने बताया कि दुश्मनी तो बहुत लोगों से है लेकिन किसने यह किया बता पाना मुश्किल है, क्योंकि सभी ने मुंह को गमछे से बांध रखा था और सभी हेलमेट पहने हुए थे।

chat bot
आपका साथी