पत्नी को भूत-प्रेत देने की आशंका में भतीजे ने कुल्‍हाड़ी से चाचा को काट डाला

पत्नी को भूत-प्रेत देने की आशंका में एक भतीजे ने सोते समय अपने चाचा के सिर व गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार करके बुधवार की भोर साढ़े चार बजे हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देन के बाद हत्यारोपित भतीजा चेतगंज पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसर्मपण कर दिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:37 PM (IST)
पत्नी को भूत-प्रेत देने की आशंका में भतीजे ने कुल्‍हाड़ी से चाचा को काट डाला
चाचा के सिर व गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार करके बुधवार की भोर साढ़े चार बजे हत्या कर दी।

मीरजापुर, जेएनएन। पत्नी को भूत-प्रेत देने की आशंका में एक भतीजे ने सोते समय अपने चाचा के सिर व गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार करके बुधवार की भोर साढ़े चार बजे हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देन के बाद हत्यारोपित भतीजा चेतगंज पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसर्मपण कर दिया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर उसके गिरफ्तार कर लिया। घटना चील्ह थाना क्षेत्र के पखवैया गांव की है।

पखवैया गांव निवासी पंकज उपाध्याय और उसके चाचा सभाकांत उपाध्याय (50) के बीच भूत प्रेत को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पकंज को आशंका थी कि उसके चाचा सभाकांत उसकी पत्नी को भूत प्रेत दे दिए हैं जिससे उसको लड़का पैदा नहीं हो रहा है। इसी बात तो लेकर दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी। पड़ोसियों से भी उसके अच्छे संबंध नहीं थे। वह नशे का आदि था। अक्सर नशे में धुत होकर लोगों से मारपीट कर लेता था। मंगलवार की रात सभाकांत अपने छोटे बेटे कृष्णा 10 के साथ घर के बरामदे में एक तखत पर सोए थे। भोर लगभग साढ़े चार बजे उनका भतीजा पंकज कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और उनके सिर व गर्दन पर कई वार कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच बगल में सो रहे छोटे बेटे कृष्णा की नींद खुल गई तो उसने कुल्हाड़ी पकड़ लिया। चचेरे भाई को धक्का देते हुए शोर मचाने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भी नींद खुल गई। भागकर पास पड़ोस पहुंचे तो देखा कि पंकज अपने हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़ा है। पड़ोसियों को आक्रोशित देख वह कुल्हाड़ी लेकर सीधे चेतगंज पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी होते ही चेतगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई लेकिन तबतक पड़ोसी घायल सभाकांत को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले जा चुके थे। पुलिस भी पीछे से चिकित्सालय पहुंच गई। तबतक चिकित्सक सभाकांत को चेक करने के बाद मृत घोषित कर चुके थे। आरोपित की निशानेदही पर गांव के एक झाड़ी से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई। सुबह पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक सभाकांत के बड़े पुत्र नीतीश उपाध्याय की तहरीर पर आरोपी पंकज उपाध्याय के विरुद्ध 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

पहले लगाया गांजा का दम फिर की हत्या

पखवैया गांव निवासी शभाकान्त उपाध्याय की हत्या करने से पहले आरोपित पंकज ने पहले गांजा का दम लगाया फिर उसकी हत्या की। ग्रामीणों की माने तो पंकज देर रात गांजा की तलाश में कुछ लोगों के यहां पहुंचा तो लोग हैरान हो गए। पूछने पर कुछ नहीं बताया। जब गांजा का दम लगा लिया तो बताया कि किसी को आज मारने वाला हैं इसलिए गांजा का दम लगाने आया था। इसके बाद घर पहुंचा और तखत पर सोए सभाकांत के गर्दन तथा सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। बताया जाता हैंं कि वह प्रतदिन शराब व गांजा पिया करता है। यहीं नहीं आसपास के लोगों को परेशान करता है।

पत्नी की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी हैं अब पिता की हत्या होने से टूटे बच्चे

पखवैया गांव निवासी सभाकांत उपाध्याय की हत्या हो जाने से उनके बच्चों के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बताया गया कि सभाकांत की पत्नी का चार साल पहले ही कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से वे बच्चों के लालन पालन के लिए परेशान रहते थे। सभाकांत तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। सभाकांत को तीन लड़के व दो लड़की है। लड़कों में नितेश उपाध्याय 16, रितेश उपाध्याय 14 तथा कृष्णा उपाध्याय 10 जबकि पुत्रियों में प्रियंका 23 जिसका विवाह हो चुका है व डिंपल 20 अभी अविवाहित है। सभी लड़के लड़कियां अध्ययनरत हैं। माता पिता के मृत्यु के पश्चात उनका पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है। पिता सभाकांत खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी  हत्या के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। उनकी हत्या गांव के लोग भी ङ्क्षचचित दिखे।

बेटे की हत्या के बाद मां के बुढ़ापे की लाठी छीनी

चील्ह थाना क्षेत्र के पखवैया गांव में सभाकांत उपाध्याय की हत्या हो जाने के पश्चात उनकी मां की बुढ़ापे की लाठी टूट गयी। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पिता का देहांत हो चुका है। मां नैना देवी 85 उनके ही साथ रहती थी। उनके दो बड़े भाई है जिसमें उमाकांत उपाध्याय और श्रीकांत उपाध्याय उड़ीसा के कटक में रहकर काम करते हैं। छोटे बेटे की हत्या से मां काफी परेशान है कि अब उनका देखभाल कौन करेगा। ने की धमकी दिया। समझौता करने के लिए शपथ पत्र पर जबरिया हस्ताक्षर करवा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। सीमा मिश्रा आदि ने जरिए अधिवक्ता अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। सुनवाई करते हुए अदालत ने तीनों की अग्रिम जमानत मंजूर की है।

chat bot
आपका साथी