UP में पंचायत चुनाव का बजने जा रहा बिगुल, 80 लाख मतपत्र लेने नई दिल्ली पहुंंची बनारस की टीम

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि घोषित नही है लेकिन प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में मतपत्र लेने के लिए एक उच्चस्तरीय टीम दिल्ली पहुच चुकी है। यह टीम आज रात वापसीी में नई दिल्ली से बनारस के लिए रवाना होगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 10:39 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 10:39 AM (IST)
UP में पंचायत चुनाव का बजने जा रहा बिगुल, 80 लाख मतपत्र लेने नई दिल्ली पहुंंची बनारस की टीम
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि घोषित नही है लेकिन प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

वाराणसी, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि अभी घोषित नही है लेकिन प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में मतपत्र लेने के लिए एक उच्चस्तरीय टीम दिल्ली पहुच चुकी है। यह टीम आज रात वापसीी में नई दिल्ली से बनारस के लिए रवाना होगी।

आयोग के निर्देश पर गठित हुई टीम

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश।पर पिछले दिनों जिले में प्रभारी अधिकारी व् डीडीओ रमाकांत की अगुवाई में 20 सदस्यीय टीम का गठन हुआ था। यह टीम जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर 22 नवम्बर को यहां से रवाना हुई। 

पहड़िया मंडी में रखे जाएंगे मतपत्र

मजिस्ट्रेट की अगुवाई में मतपत्र रखने के लिए एक अलग टीम बनी हुई है। यह टीम मतपत्रों को मिलान के बाद स्ट्रांग रूम में रखेगी।

मतदाता सूची का प्रकाशन 6 दिसम्बर को

आयोग के निर्देश पर जिले में पंचायत मतदाता सूची का पुनरीक्षण चल रहा है। बीएलओ डोर टू डोर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य पूरा कर चुके है। इस समय कंप्यूटर पर फीडिंग का कार्य चल रहा है। 6 दिसम्बर को कंप्यूटराइज मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 13 दिसम्बर तक दावे आपत्ति लिए जाएंगे। 19 दिसम्बर तक इसका निस्तारण होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 दिसम्बर को होगा।

chat bot
आपका साथी