लोकसभा चुनाव परिणाम : 11 बजे के बाद बाहर निकलने लगे दूसरे दलों के समर्थक

सभी अपने-अपने हिसाब से जीत का दावा कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को पहड़िया मंडी में मतगणना के दौरान रूझान देख प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के होश उड़ गए।

By Edited By: Publish:Fri, 24 May 2019 01:13 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 09:27 AM (IST)
लोकसभा चुनाव परिणाम : 11 बजे के बाद बाहर निकलने लगे दूसरे दलों के समर्थक
लोकसभा चुनाव परिणाम : 11 बजे के बाद बाहर निकलने लगे दूसरे दलों के समर्थक

वाराणसी, जेएनएन। वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सभी अपने-अपने हिसाब से जीत का दावा कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को पहड़िया मंडी में मतगणना के दौरान रूझान देख प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के होश उड़ गए। लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मतों की बढ़त देख दूसरे दलों के मायूस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे के बाद एक-एककर मतगणना स्थल से बाहर निकलने लगे। दोपहर 12 बजे तक ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता छोड़ कोई दिखाई नहीं पड़ रहा था। भाजपा, महागठबंधन (सपा-बसपा), कांग्रेस, सुभासपा समेत अन्य दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह सात बजे तक पहड़िया मंडी मतगणना स्थल पर पहुंच गए।

सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के हाल में पैड और पेन लेकर वोटों की गिनती करने को बैठ गए। वाराणसी लोकसभा सीट के सेवापुरी, रोहनिया, शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंटोमेंट विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़त लगातार बनी रही। इसी प्रकार चंदौली लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले चक्र में 4390 जबकि सपा के संजय सिंह चौहान को 2664 वोट मिले। दूसरे चक्र में भाजपा को 5595 वोट व सपा को 2927 वोट मिले। इसी लोकसभा सीट के अजगरा विधानसभा क्षेत्र में महेंद्रनाथ पांडेय को पहले चक्र में 4866 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी संजय सिंह चौहान को 4032 वोट। दूसरे चक्र में भी डा. महेंद्रनाथ पांडेय को 4932 वोट मिले जबकि संजय सिंह चौहान को 3108 वोट मिले। लगातार बढ़त से सपा कार्यकर्ता मायूस होने लगे थे। ऐसे में उन्होंने मतगणना स्थल से बाहर निकलना ही मुनासिब समझा।

- जीत की खुशी में करते रहे नारेबाजी मतगणना स्थल पर रोक के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता जीत की खुशी में रुक-रुककर नारेबाजी करते रहे। वहीं, मौजूद प्रेक्षक, मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मी उन्हें समझाते रहे लेकिन वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।

- पहुंचने लगे भाजपा समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत का आंकड़ा बढ़ने के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हो रहे थे। वे किसी तरह मतगणना स्थल पर पहुंच गए। मतगणना स्थल पर ही एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दे रहे थे।

- सुरक्षा से ज्यादा मोबाइल पर रहे पुलिसकर्मी मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस कर्मियों के हाथों में मोबाइल फोन थे। वे सुरक्षा व्यवस्था देखने की बजाय मोबाइल फोन पर चिपके रहे। वे पल-पल की जानकारी हासिल करने के साथ सगे-संबंधियों को वाट्सएप करते रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी