सोनभद्र में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को वाराणसी और सोनभद्र जिले में रहेंगे।
वाराणसी, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को वाराणसी और सोनभद्र जिले में रहेंगे। इस बाबत बुधवार को प्रोटोकाल जिला प्रशासन के पास आ गया। गुरुवार की सुबह वह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंचेंगे और दोपहर में सोनभद्र जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए रवाना हो जाएंगे।सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी का राबर्टसगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब में गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं को सरकार की तरफ से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे।
सोनभद्र के मददूपुर में सुबह 11.15 बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। जहां सीएए के समर्थन में आयोजित जनजागरण सभा को वह संबोधित भी करेंगे। इसके बाद राबर्टसगंज में भाजपा कार्यकर्ता संजय तिवारी के घर जाएंगे। वहीं सीएए के समर्थन में विंध्य महाविद्यालय में छात्राओं से संपर्क भी करेंगे। शाम चार बजे कार्यकर्ताओं संग समन्वय समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में करेंगे। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के आवास पर जलपान करने के बाद सीएए को लेकर वह जनसंपर्क करेंगे और रात्रि भोजन नगर पंचायत अध्यक्ष, चुर्क गीता देवी के आवास पर भोजन करने के बाद रात्रि विश्राम जेपी गेस्ट हाउस में करेंगे।