झाझा-पटना-पीडीडीयू जंक्शन रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की गति, 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्‍पीड से चलाया जाएगा

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा झाझा-पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर ट्रेनों की गति में वृद्धि की जाएगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 07:10 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 09:15 AM (IST)
झाझा-पटना-पीडीडीयू जंक्शन रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की गति, 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्‍पीड से चलाया जाएगा
झाझा-पटना-पीडीडीयू जंक्शन रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की गति, 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्‍पीड से चलाया जाएगा

चंदौली, जेएनएन। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा झाझा-पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर ट्रेनों की गति में वृद्धि की जाएगी। इंजीनियरिंग, संरक्षा व अन्य कार्यों के पूरा होने के बाद रेलखंड पर ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की गति से चलाया जा सकेगा। विगत दिनों अपर महाप्रबंधक की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस रेलखंड पर ट्रेनों की गतिसीमा बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। इसी के तहत तीन चरणों में कार्य पूरे किए जाएंगे।

ईसीआर के दौरम मधेपुरा से मुरलीगंज तक गति 50 किमी प्रतिघंटा से बढ़ाकर सौ प्रतिघंटा, मुरलीगंज से बनमनखी तक 75 किमी प्रतिघंटा से बढ़ाकर सौ, बनमनखी से पूर्णिया कोर्ट तक ट्रेनों की गतिसीमा 60 किमी प्रतिघंटा से बढ़ाकर सौ किमी प्रतिघंटा की जा चुकी है। इसके अलावा धनबाद से ग्रैंडकार्ड रेलखंड होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन वाया गया की ओर जाने वाली ट्रेनों की गति में बढ़द्ध की गई है। इसके पश्चात इस रेलखंड पर चलने वाली कुल 18 जोड़ी ट्रेनों की गति पूर्व के 110 किमी प्रतिघंटे से बढ़ाकर 120 किमी प्रतिघंटा कर दिया गया है। ट्रेनों की गति बढ़ जाने से रेल यात्रियों की समय की बचत होगी। वहीं ट्रेनें भी समय से चलेंगी। 

chat bot
आपका साथी